{"_id":"59612ee54f1c1b57738b4656","slug":"141499541221-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष में भिड़ंत
भोपा। पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव किशनपुर में खेत की भूमि में लगाए गए पॉपुलर के पेड़ को लेकर दो पक्ष जंगल में ही झगड़ने लगे। दोनों पक्ष काटे जा रहे पेड़ों पर अपना हक जता रहे थे। इसी बात को लेकर मामला बढ़ता गया तो शाहनजर पक्ष ने पुलिस को सूचना कर दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब मामला बढ़ता देखा तो वह दोनों ओर से नफीस, मुसर्रफ, चंदा व शाहनजर को थाने ले आई। बाद में पुलिस ने चारों चालान कर जेल भेज दिया।
छेड़छाड़ कर रहे
दो युवक दबोचे
मीरापुर। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड भुम्मा अड्डे पर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि बिजनौर जिले के थाना शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी सलमान पुत्र अकील और हासिम पुत्र अब्दुल रसीद आती-जाती महिलाओं व युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। दोनों युवकों की इन हरकतों को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मीरापुर में फोर्स का फ्लैग मार्च
(फोटो समाचार)
मीरापुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस तथा पीएसी ने संयुक्त रूप से कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी के 20 जवान तैनात किए गए हैं। शनिवार दोपहर थाने से मैन बाजार, पड़ाव चौक समेत समस्त कस्बे में पुलिस, पीएसी का संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। यह सिलसिला जलाभिषेक तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर पर मेला लगा
मीरापुर। गांव कासमपुर खोला में दो दिवसीय श्री दुर्गा माता मंदिर पर मेले का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। मेला आयोजक पूर्व प्रधान रामसिंह ने बताया कि मेले के अवसर पर रविवार को दंगल का आयोजन होगा। दंगल के विजेता पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा माता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी।