फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जंगली कुतों ने बच्ची को नोंचकर मार डाला

जंगली कुतों ने बच्ची को नोंचकर मार डाला

Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
जंगली कुतों ने बच्ची  को नोंचकर मार डाला
कुत्तों ने बच्ची को नोचकर मार डाला
विज्ञापन

चरथावल। बच्चों संग कुटेसरा के जंगल में खेलती हुई पहुंची आठ साल की एक बच्ची को जंगली कुत्तों ने नोचकर मार डाला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के शव को सुपुर्दगी में लेकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
बुधवार को कुटेसरा निवासी अब्दुल बारीक की धेवती इल्मा (8) पुत्री फरमान कुछ दिन पूर्व अपनी मां के साथ कुटेसरा आई थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह बच्चों के साथ एक बुग्गी में बैठकर कुटेसरा-अमलिया-देवबंद मार्ग पर खेलते हुए निकल गई। लोगों का कहना है कि किसी वाहन ने बच्ची को टक्कर मारकर घायलावस्था में जंगल में छोड़ दिया। बच्ची के साथ गए अन्य बच्चे कुत्तों के भय से वापस आ गए। जंगली कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। कई जगह से बुरी तरह नोंच डाला। कुत्तों के हमले के बाद बच्ची का शव शाम साढ़े चार बजे तक सुनसान जंगल में पड़ा रहा। एक किसान ने जंगल से चरी लेकर आते हुए बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना गांव में दी। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कुटेसरा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर जाकर शव की शिनाख्त कराई। पूर्व प्रधान तंजीम त्यागी ने बताया कि बच्ची उनके चचेरे भाई अब्दुल बारीक की धेवती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आशंका है कि किसी वाहन ने टक्कर मारने के बाद घायल बच्ची को जंगल में छोड़ दिया। उसके बाद कुत्तों ने उसे नोंच डाला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम शव को सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत पर गांववासी हैरान और दहशत में हैं। विदित हो कि डेढ़ साल पूर्व रसूलपुर गांव में चार साल के बच्चे को भी कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed