फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेरठ ले जाया गया रिश्वतखोर लेखपाल

मेरठ ले जाया गया रिश्वतखोर लेखपाल

Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेरठ ले जाया गया रिश्वतखोर लेखपाल
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना निवासी एयरफोर्स के जवान से उसकी जमीन कब्जामुक्त कराने के ऐवज में रिश्वत वसूलने वाले लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद टीम रिश्वतखोर लेखपाल को लेकर मेरठ रवाना हो गई, जहां उसे एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी एयरफोर्स के जवान रॉबिन पुत्र देवेंद्र ने मेरठ एंटी करप्शन यूनिट को शिकायत की थी कि उसकी गांव लकड़संधा में पौने छह बीघा जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। रॉबिन ने इसकी शिकायत विगत चार मई को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराने के साथ ही अगले दिन एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र से भी शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि गांव लकड़संधा के हलका लेखपाल सुनील पुत्र सेवाराम निवासी गांव लड़वा तितावी व हाल निवासी मोहल्ला कृष्णापुरी ने जमीन कब्जामुक्त कराने के ऐवज में उससे 30 हजार रुपये की मांग की, जिनमें से 20 हजार पहले व दस हजार बाद में देने को कहा गया। इस पर एंटी करप्शन विभाग की दो टीमों ने बृहस्पतिवार रात आरोपी लेखपाल को उस समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जब वह रॉबिन से 20 हजार रुपये वसूल रहा था। मामले में एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रभान ने शहर कोतवाली में आरोपी लेखपाल सुनील पुत्र सेवाराम के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चिक टीम को दे दी। शुक्रवार तड़के एंटी करप्शन टीम आरोपी लेेखपाल को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को मेरठ में ही एंटी करप्शन कोर्ट (एडीजे-अष्टम) में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed