फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर शव फेंका

महिला की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर शव फेंका

Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर शव फेंका
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के खतौली बाईपास पर फेंक दिया। मंगलवार सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है। खतौली बाईपास के दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह केएफसी होटल के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस और रतनपुनी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर खतौली हरशरन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। मृतका की उम्र करीब 30 साल थी, जिसके सिर में सटा कर गोली मारी गई थी। वह किसी मध्यम वर्गीय परिवार से प्रतीत होती है। फिरोजी रंग का सूट और लैगिंग पहने है। मृतका के बाएं हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना है, जिसके अंदर अंग्रेजी में बिजेंद्र लिखा था। इसके अलावा शव के पास से कोई अन्य पहचान चिह्न नहीं मिला है।
विज्ञापन

शव के नीचे खून नहीं था, जिससे पुलिस का अनुमान है कि उसकी हत्या कहीं ओर करके यहां लाश को लाकर फेंका गया। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह व सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश सिंह ने भी मौके पर पहुुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। बाद में शव को पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


डॉग स्क्वाड टीम ने जांच पड़ताल की
खतौली। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वाड घटनास्थल पर शव मिलने के स्थान से दो मीटर इधर व दो मीटर उधर चलकर रुक गया। सीओ खतौली का कहना है कि किसी वाहन से यहां लाकर शव फेंका गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गोली मारकर हत्या करना मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैटू के अंदर ममता नाम भी लिखा मिला
खतौली। मृतका महिला के बाएं हाथ पर बने टैटू में अंग्रेजी में बिजेंद्र नाम लिखा था। पुलिस ने टैटू एक्सपर्ट को बुला कर अवलोकन कराया। एक्सपर्ट ने बताया कि टैटू के अंदर छिपा कर ममता नाम भी लिखा है। पुलिस का मानना है कि मृतका का नाम ममता हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed