फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, किशोरी घायल

दो पक्षों में मारपीट, किशोरी घायल

Sat, 13 Apr 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, किशोरी घायल
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
विज्ञापन

मोरना। बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी के मजरे गांव योगेंद्रनगर में शनिवार दोपहर को बच्चे खेल रहे थे, तभी बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों की शिकायत पर पहुंचे परिजनों में कहासुनी के उपरांत मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में 15 वर्षीय आंचल घायल हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल किशोरी को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से गंभीर हालत में किशोरी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल किशोरी के परिजनों ने दो व्यक्तियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन

हादसे में किशोरी घायल
मोरना। गांव ककरौली स्थित बस स्टैंड के पास छह वर्षीय शायना पुत्री शाह आलम सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे की ओर से आ रही बाइक ने शायना को टक्कर मार दी, जिसमें शायना घायल हो गई। एंबुलेंस द्वारा शायना को मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में शायना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भंडारे का आयोजन
मोरना। गांव बिहारगढ़ के प्राचीन महाकाली मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञमान लोकेश कुमार व वेदपाठी केशोराम रहे। इस मौके पर दल सिंह प्रधान, टीटू, अमित, सुमित, नरेंद्र, सतेंद्र, सुधीर, दीपक, उदयवीर, डॉ. खुशनसीब, कीमा, मीनू, सुभाष, महेश, नरेश, राजेंद्र राठी, तेजपाल डीलर, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed