{"_id":"5c8d395cbdec22143c03497f","slug":"131552759132-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, सास व पुत्री पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, सास व पुत्री पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी सहित तीन लोगों पर हमला किया
जानसठ। शराबी पति ने पत्नी, सास व बेटी पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। ससुरालवालों ने पति को घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गांव खलवाड़ा निवासी अंजली पुत्री धीरु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गांव जटमुझेड़ा निवासी सुनील के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट कर परेशान करता रहता था। पति की शराब की लत से परेशान होकर कुछ दिन पूर्व अंजली अपने मायके खलवाड़ा में आकर रहने लगी थी। शुक्रवार की शाम को उसका पति सुनील ससुराल में आया और नशे की हालत में पत्नी अंजली के साथ मारपीट करने लगा। अंजली को बचाने आई उसकी मां व पुत्री पर भी धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने सुनील को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पति के खिलाफ उसकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।