सिखेड़ा। क्षेत्र गांव में चार युवकों ने जंगल में किशोरी के मोबाइल से अश्लील फोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता किशोरी ने चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अकेली जंगल में गई थी। जंगल में गांव के ही रहने वाले चार युवक उसको गन्ने के खेत में खींच कर ले गए और डरा धमका कर मोबाइल के कैमरे से अश्लील फोटो खींचे। धमकी दी थी कि अगर उसने परिजनों को बताया तो वे इन फोटो को गांव के लोगों को दिखा देंगे। जिससे किशोरी डर गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। इसके बावजूद इन युवकों ने व्हाट्सएप पर किशोरी के फोटो वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने से किशोरी के परिजनों को पता चला। जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी चारों युवकों अंकित, सूरज, कपिल व शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।