फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी

किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी

Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। मौके पर पहुंचे किशोरी के भाई को देखकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी युवक अब किशोरी की वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के भाई ने तहरीर दी है।
भोपा थाने पर दी तहरीर में युवक ने बताया कि रविवार को परिवार के सभी लोग घर से बाहर गए थे। उसकी छोटी बहन घर पर अकेली थी। वह घर के बाहर लगे नल से पानी लेने के लिए गई तो पड़ोस के ही युवक ने उसे बुला लिया। आरोप है कि युवक ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। उसके आ जाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाने की भी जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि युवक ने कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति पर लगाया नहर में फेंकने की कोशिश करने का आरोप
भोपा। एक महिला ने पति पर उसे नहर में फेंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। नहर किनारे हंगामा होता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। गांव छपार निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को शुकतीर्थ निवासी उसका पति उसे मायके से लेकर आ रहा था। दोनों की छह माह पूर्व ही शादी हुई है। आरोप है कि निरगाजनी पावर हाउस के पास पति ने नहर किनारे बाइक रोक ली और उसे नहर में धक्का देने लगा। दोनों में खींचतान देख राहगीर रुक गए। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। डायल-100 के दरोगा संत सिंह, अशोक कुमार, वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले आए। दोनों पक्षों के परिजनों को भी थाने बुला लिया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने कहा कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में शिक्षिका समेत पांच घायल
भोपा। गांव बाकरनगर निवासी राशन डीलर सुरेश प्रजापति की पत्नी मुनेश रानी अपनी पड़ोसी उषा, प्रीति व निशा के साथ रहकड़ा के जंगल में चारा लेने जा रही थी। रहकड़ा तालाब के पास सड़क पार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुनेश व ऊषा घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दूसरी ओर, मिल कर्मी अनिल कुमार व उसकी पत्नी ककराला स्कूल की शिक्षिका कीर्ति बाइक से मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। कस्बे में बिजलीघर के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से दोनों गिर पड़े। दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed