{"_id":"5be87598bdec2269c0437cbd","slug":"131541961112-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े को लेकर बखेड़ा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल को लेकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। एक मोहल्ला से करीब दस दिन पूर्व घर से भागकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल को लेकर रविवार सुबह जमकर बखेड़ा हुआ।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पूर्व दोनों घर से भाग निकले और एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर वहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। रविवार सुबह युवती के परिजनों को उनके खालापार में रहने की भनक लगी, जिस पर वे उनके कमरे पर जा पहुंचे और दोनों को पकड़कर हंगामा कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी वहीं पहुंच गए, जिसके बाद दोनों को पकड़कर थाने ले जाया गया। वहां दोनों अपने परिजनों के समक्ष एक-दूसरे के ही साथ रहने की जिद पर अड़ गए। काफी हंगामे के बावजूद जब दोनों एक-दूसरे का साथ छोड़ने को राजी नहीं हुए तो युवती को उसके परिजन उसके हाल पर वहीं छोड़कर घर लौट गए, जबकि युवक के परिजनों ने उसे जेल भेजने की मांग करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने प्रेमी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर कार्रवाई की इतिश्री कर दी।