फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हर्ष फायरिंग में दो को जेल भेजा

हर्ष फायरिंग में दो को जेल भेजा

Tue, 06 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में दो को जेल भेजा
भोपा। गांव बेलड़ा में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि करीब 12 दिन पूर्व गांव निवासी जमीरा की बेटी की शादी के दौरान बज रहे डीजे पर की गई हर्ष फायरिंग में छात्र आदिल की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में अजमत, फिरोज, फरीद व शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को एसआई रौदास सिंह ने दो आरोपियों शाहरुख व फरीद को भोपा नहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मां बेटे को मारपीट कर घायल किया
भोपा। शुक्रताल निवासी बलजिंद्र उर्फ लाड्डी ने तहरीर देकर बताया कि हाल ही में पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को अवैध शराब के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही आरोपी उस पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए रंजिश रख रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम के समय महिलाओं सहित कई लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने आई मां हरजवंत कौर के साथ भी मारपीट करते हुए 17 हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अवैध खनन करने पर रिपोर्ट दर्ज
भोपा। गंगनहर से अवैध खनन करने के मामले में सिंचाई विभाग के सींचपाल ने मंगलवार को कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी थाना पुलिस ने अपनी तरफ से 50-60 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed