फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जय शिव ज्वैलर्स में चोरी का आरोपी गैंग धरा

जय शिव ज्वैलर्स में चोरी का आरोपी गैंग धरा

Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जय शिव ज्वैलर्स में चोरी का आरोपी गैंग धरा
40 लाख के सोने की चोरी में चार महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के ज्वेलर्स के यहां पांच दिन पूर्व हुई करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात की चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच ने मेरठ के खरखौदा थानांतर्गत नरहेड़ा गांव से आरोपी चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से चोरी की गई आधा किलो सोने की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। मंगलवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

भगत सिंह रोड, घासमंडी चौराहे के पास स्थित जय शिव ज्वेलर्स के यहां 20 सितंबर की दोपहर 3.30 बजे दो-दो के ग्रुप में बुर्का पहनकर पहुंचीं चार महिलाओं ने सराफ को बातों में उलझाकर करीब 40 लाख रुपये कीमत की सवा किलो सोने की ज्वेलरी का बॉक्स साफ कर दिया था। पीड़ित सुशील कुमार की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो महिलाएं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी करती हुई कैद पाई गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटना की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच व पुलिस को वारदात के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं एक गैंग के रूप में काम करती हैं, जिन्होंने इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इससे पहले वे बुर्का पहने होने के चलते पहचान में नहीं आने से बच निकलतीं थीं, लेकिन इस बार वे क्राइम ब्रांच को धोखा नहीं दे सकीं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं हिरासत में ली गईं हैं, जिनसे बरामदगी भी हुई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अहम सुराग हाथ लगने के बाद अन्य मामलों के बारे में भी पुलिस छानबीन करेगी। मंगलवार को पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed