फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला अस्पताल के पास मिली युवक की लाश

जिला अस्पताल के पास मिली युवक की लाश

Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास मिली युवक की लाश
जिला अस्पताल के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के निकट सरवट चौराहे के पास स्थित नाले के ऊपर सोमवार सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शनाख्त कराई, तो उसकी पहचान गांव सरवट निवासी नौशाद (35) पुत्र भूरा के रूप में हुई। शनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को इससे अवगत कराते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर में चोरी करते युवक रंगेहाथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी हितेश ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को एक युवक उनके घर के कमरे में घुस गया और कमरे में रखी अलमारी से 5,500 रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इसी दौरान अचानक किसी परिजन की नजर कमरे में घुसे युवक पर पड़ी, जिस पर उसके ऊपर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसकी जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हितेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नशीले पदार्थ के साथ पकड़े दो युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार देर रात दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी यामीन पुत्र पीरू निवासी मोहल्ला दीन मोहम्मद सुजड़ू व रहीम पुत्र सलीम निवासी रहमतनगर हैं। दोनों आरोपियों के पास से 50-50 ग्राम सुलफा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed