{"_id":"5b8447ec42c79246633fe025","slug":"131535395820-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पथराव, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में पथराव, एक घायल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल गांव में दो पक्षों में पथराव
जानसठ। गांव कवाल में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक ग्रामीण घायल हो गया। कवाल गांव में परिवार के ही चाचा चंद्र ने किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद रवि को छत से नीचे गिरा दिया। इसके बाद चंद्र के पुत्रों ने रवि के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पथराव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बाइक सवार घायल
जानसठ। रविवार की शाम गांव सिखरेड़ा निवासी ब्रहमसिंह बाइक द्वारा अपने रिश्तेदारी में जानसठ आ रहा था। गांव सालारपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ब्रह्म सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।