{"_id":"5b54cd614f1c1bb24b8b47c6","slug":"131532284257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा, आक्रोश
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर दलित को पीटा
खतौली। रतनपुरी के गांव समौली में मजदूरी मांगने पर दो लोगों ने दलित मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बसपा नेताओं से मिलकर पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। घटना को लेकर दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है।
रतनपुरी के गांव समौली निवासी दलित सुशील पुत्र ब्रहमसिंह ने खतौली में बसपा नेताओं से बताया कि गांव निवासी किसान ने उससे अपना गन्ने का खेत बंधवाया था। पीड़ित ने किसान की दो बीघा गन्ने की फसल को बांधा था। आरोप है कि जब वह अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए किसान यहां गया तो दो लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया तथा कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि पीड़ित मजदूर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने से चलता कर दिया। पीड़ित दो दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। निराश होकर पीड़ित बसपा नेताओं की चौखट पर गुहार लगाने के लिए खतौली पहुंचा। बसपा नेताओं ने पीड़ित को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर दलित समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।