{"_id":"5aee01a44f1c1b9f098b859c","slug":"131525547428-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीटा
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीटा
जानसठ। शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शराब पीने से मना करने पर पति ने उसे पीटा और बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लेकर सभी पैसे शराब में उड़ा दिए हैं।
गांव सोंहजनी निवासी सिमरन पत्नी पूरन सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। उसके पति ने कृषि भूमि पर बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लेकर शराब में उड़ा दिए। अब वह जमीन बेचने को कह रहा है। जब उसे जमीन बेचने से मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
पुलिस ने लापता बहनों को बरामद किया
जानसठ। एक सप्ताह पूर्व लापता हुई दो सगी बहनों को पुलिस ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है। एक गांव से 28 अप्रैल को गांव निवासी दो बहनें पुत्री जंगल में मजदूरी करने जाते समय लापता हो गई थी। शनिवार की सुबह मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में सिपाही व कुछ ग्रामीण लगा दिए। जैसे ही दोनों लड़क़ी स्टेशन पर दिखाई दीं, तो उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनें घर से पांच हजार रुपए चोरी कर ले गई थीं। दोनों बहनें दिल्ली घूमने गई थी, जहां उन्होंने लाल किला, जामा मस्जिद पर घूमते हुए फोटो खिंचवाए, जो उनके पास से बरामद हुए हैं। दोनों बहनों ने बताया कि वे तीन दिन मेरठ व गाजियाबाद में भी रही थीं।