{"_id":"5a90636b4f1c1b4f588ba6a9","slug":"131519412075-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सात माह के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सात माह के मासूम की मौत
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चरथावल मोड़ पर हुए सड़क हादसे में सात माह के मासूम बालक की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पिता घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसों में अन्य राहगीर भी घायल हुए।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबांस निवासी सतीश पुत्र प्रकाश अपनी पत्नी सुशीला और सात माह के पुत्र अर्पित के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। ये शहर में आकर टैंपू में सवार होकर जा रहे थे। चरथावल मोड़ पर सामने से आए ट्रैक्टर ने टैंपू में टक्कर मार दी। मां की गोद से निकल कर मासूम अर्पित सड़क पर गिरा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में सतीश, सुशीला के अलावा चालक और अन्य यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सतीश की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसे में कई यात्री घायल हुए। लोनी के अशोक विहार निवासी समीर पुत्र फैय्याज मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मोड़ पर हुए हादसे में घायल हो गया। नुमाइश कैंप निवासी शिवम पुत्र रमेश ने सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक कार चालक ने उसके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीनना के पास किसी वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक घायल हो गया। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।