{"_id":"5a8874054f1c1b1d368bada2","slug":"131518892037-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को को लेकर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को को लेकर तनाव
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद को लेकर तनाव
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर बनी कॉलोनी में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में तनाव बना हुआ है, जिसमें एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के बाहरी छोर पर करीब आठ वर्ष पूर्व एक कॉलोनी बन जाने से आसपास के लोगों का रास्ता बंद हो गया था, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना वाल्मीकि समाज के लोगों को अपने जानवर जंगल में ले जाने के लिए उठाना पड़ रहा है। वाल्मीकि समाज और आसपास के लोग कई बार पुलिस और स्थानीय लेखपाल से रास्ता खुलवाने की मांग कर चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं होने से मौहल्ले के लोग परेशान हैं। इसी मामले को लेकर शनिवार शाम कुछ लोगों में गर्मागर्मी हो जाने से तनाव का माहौल बन गया। कई लोग थाने पहुंचे। राशिद कुरैशी ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आया। थाने आने वालों में बशारत खान, वार्ड सभासद निसार अहमद, साजिद कुरैशी, सोहनलाल, नीरज कुमार, भूमिचंद, मान सिंह, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना छपार के ग्राम तेजलहेड़ा निवासी आबिद अली ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने उसे फोन कर अपना नाम देवेंद्र प्रताप बताकर खुद को वोडाफोन का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसकी 64,500 रुपये की लाटरी निकली है, जिसमें उसे टैक्स के 6500 रुपये जमा कराने हैं। आबिद ने बताए गए खाते में रुपये जमा करा दिए। उसके बाद उस व्यक्ति का कोई पता नहीं लग रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।