{"_id":"5a5cf83d4f1c1b8f268b4a54","slug":"131516042301-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने पुलिस को किया गुमराह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने पुलिस को किया गुमराह
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्त में आए ट्रक लुटेरे ने अपना और पिता का नाम फर्जी बताकर पुलिस को गुमराह किया। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को उसके सही नाम का पता चला। शहर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सही नाम का पता चलने पर पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को पीनना बाईपास से मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोच कर उनके कब्जे से लूटा गया ट्रक बरामद किया था। बरामद ट्रक को बदमाशों ने शनिवार रात नईमंडी क्षेत्र के द्वारिकापुरी से क्लीनर जटमुझेड़ा के संदीप को चाकुओं से गोदकर लूटा था। संदीप की हालत अभी चिंताजनक बनी है। मुठभेड़ में इस बदमाश के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र नौशाद निवासी सरवट और फरार हुए अपने साथी का नाम अकबर बताया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने सरवट गांव जाकर इसके बारे में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उसका नाम दिलशाद के बजाए कासिम पुत्र मुमताज उर्फ बहरा है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने जानबूझ कर फर्जी नाम बताया था, ताकि उसकी जमानत जल्दी हो सके। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि बदमाश के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार हुए उसके साथी की तलाश की जा रही है।