{"_id":"59c957794f1c1ba1538b4642","slug":"131506367353-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
वाजिद की हत्या में दोनों भाई गिरफ्तार
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कबूतरबाजी को लेकर हुए बच्चों के विवाद में वाजिद की हत्या उसके ममेरे भाई ने चाकू मारकर कर दी थी। मृतक की मां की ओर से दो भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
रविवार की रात कस्बे के मोहल्ला बुद्धबाजार के रहने वाले रिश्तेदार शरीफ और सलीम के बच्चों के बीच में आपस में विवाद हो गया था। विवाद में ममेरे भाई ओनू पुत्र सलीम ने अपने फुफेरे भाई वाजिद के सीने में चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। वाजिद की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की मां हंसिरा की तहरीर पर पुलिस दोनों भाइयों ओनू और सोनू पुत्रगण सलीम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।