फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेशनल हाईवे पर युवती से छेड़छाड़, हंगामा

नेशनल हाईवे पर युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 19 Feb 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर युवती से छेड़छाड़, हंगामा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में सोमवार शाम मित्र के साथ रेस्टोरेंट जा रही युवती के साथ दूसरे समुदाय के चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके मित्र से बदसलूकी कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार शाम करीब सात बजे एक मित्र के साथ नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर जा रही थी। आरोप है कि थाने से कुछ दूर चलते ही गाड़ी में आए चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी की। युवती व उसके मित्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। हाईवे पर सरेआम छेड़छाड़ व अभद्रता किए जाने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को धर लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव नावला निवासी जुबेर पुत्र मेहरबान है। पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी जुबेर व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed