{"_id":"5c59e2c3bdec22738335eded","slug":"121549394627-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतैला कांड में 11 के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतैला कांड में 11 के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतैला कांड में 11 के खिलाफ केस दर्ज, एक आरोपी बंदी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। छतैला गांव में हुई राजकुमार की हत्या के मामले में 11 लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दुपहर को कड़ी सुरक्षा में उसका दाह संस्कार किया गया। घटना को लेकर गांव में तनाव बरकरार है, जिसे देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ को दबिश डाली जा रही है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला निवासी राजकुमार पुत्र राजाराम की गांव के ही शाकिर पक्ष से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में टशन चल रही थी। सोमवार को राजकुमार पक्ष के युवक आदित्य द्वारा पतंग उठाने को लेकर शाकिर पक्ष के साथ फिर से कहासुनी हुई। शाम को आरोपी पक्ष ने राजकुमार के घर पर धारदार हथियारों से हमला कर राजकुमार, उसकी पत्नी जगवती के अलावा जगवती, पप्पू, प्रमोद, रामनिवास, राजवती, बबीता, मुन्नी आदि को घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल पहुंचने पर राजकुमार की मौत हो गई थी। घटना को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया था। मृतक के बेटे विकास ने 11 आरोपियों शाकिर, इमरान, मारुफ, फिरोज, शाहवेज, खुशी, वाहिद, आलम, रहमान, मुनव्वर और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है। मंगलवार दोपहर को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का दाह संस्कार किया गया।
एसडीएम ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
तितावी। एसडीएम सदर कुमार भूपेंद्र ने तहसीलदार अमित सिंह के साथ छतैला गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये दिए। मृतक की पत्नी जगवती की विधवा पेंशन बनाने, आम आदमी बीमा योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दिया। सांसद डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, राजदीप पाल, बिजेंद्र पाल, दर्शन सिंह, नकली सिंह आदि भी गांव पहुंचे। एसपी देहात आलोक शर्मा ने पुलिस की लापरवाही की शिकायत पर जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।