फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रुपयों का तकादा करने पर कातिलाना हमला

रुपयों का तकादा करने पर कातिलाना हमला

Wed, 02 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
रुपयों का तकादा करने पर कातिलाना हमला
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में उधार के रुपये मांगने दो लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी नवाब ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह खालापार की कुंज गली निवासी चचेरे भाई दिलशाद के पास मिलने आया था। पीड़ित के अनुसार, बघरा निवासी दो भाइयों पर दिलशाद के डेढ़ लाख रुपये हैं। बुधवार सुबह वे भी कुंज गली से निकल रहे थे, जिन्हें देखकर नवाब ने उनसे उधार रुपये मांग लिए। आरोप है कि इससे गुस्साए दोनों भाइयों ने नवाब के ऊपर घर में घुसकर हमला कर दिया। सिर में चाकू व तमंचे की बट लगने से नवाब लहूूलुहान हो गया। शोर मचाने पर परिजनों को देख आरोपी उससे करीब छह हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed