{"_id":"5bb8fce8867a55681b5f398b","slug":"121538850024-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मांग पूरी हुई, नहीं की रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मांग पूरी हुई, नहीं की रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
हुड़दंग मामले की जांच जारी
मुजफ्फरनगर। एआरएम द्वारा दो मांग पूरी करने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हड़ताल नहीं की। उधर, हुड़दंग मचाने के मामले की जांच जारी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कुछ कर्मचारियों की संविदा समाप्त किए जाने के विरोध में शनिवार को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया था। शनिवार को परिषद के नेताओं की एआरएम बीपी अग्रवाल से वार्ता हुई। जिसमें अमरीश त्यागी को लेखा प्रभारी बनाने, परिचालक अमित सैनी को बहाल करने पर सहमति बन गई, जबकि प्रवेश अली और मनीष परिचालक की संविदा बहाली के लिए प्रार्थना पत्र ले लिया गया। इस वार्ता के बाद परिषद के पदाधिकारियों ने हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया। उधर, शुक्रवार को कुछ कर्मचारियों द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर शराब पीकर मारपीट करने और हुड़दंग मचाने के के मामले की जांच की जा रही है।