{"_id":"6aa455c8390a05c327002d23","slug":"body-of-youth-who-died-in-abu-dhabi-to-arrive-after-17-days-probe-demanded-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-164741-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अबू धाबी में मृत युवक का 17 दिन बाद आएगा शव, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अबू धाबी में मृत युवक का 17 दिन बाद आएगा शव, जांच की मांग
Sat, 12 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार। अबू धाबी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत कूरेभार निवासी सत्यदेव तिवारी (33) का शव 17 दिन बाद शनिवार को गांव पहुंचेगा। युवक की मौत 27 अगस्त को हुई थी, जबकि परिवार को इसकी जानकारी छह दिन बाद दो सितंबर को दी गई। परिवार ने मौत की परिस्थितियों की जांच कराने की मांग की है।
सत्यदेव तिवारी बीते वर्ष 25 सितंबर को नौकरी के लिए आबू धाबी गए थे। 27 अगस्त को उनकी मौत हो गई। परिवार को सूचना मिलने के बाद शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शव मंगाने के लिए परिजनों ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के माध्यम से विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी। सत्यदेव के साले लाल दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात शव अबू धाबी से भेजा जाएगा। शनिवार सुबह सात बजे शव लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद शव को पैतृक घर लाया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि सत्यदेव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसलिए शव आने के बाद अंतिम संस्कार से पहले मौत की परिस्थितियों की जानकारी जुटाने और मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी।