{"_id":"6aa457c2dce54e82e90be294","slug":"allegations-of-student-being-beaten-up-in-school-parents-create-ruckus-chandauli-news-c-189-1-chl1002-154479-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, अभिभावकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, अभिभावकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मवईकला प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक से वार्ता करते अभिभावक। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवईंकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र से मारपीट के आरोप में शुक्रवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे बीईओ मनोज यादव ने अभिभावकों को समझाकर शांत कराया। साथ ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अभिभावक कैलाश यादव ने शिवाला चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ने वाले उनके बेटे पवन यादव से स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य कार्य जबरन कराए जाते हैं और उसकी पिटाई की जाती है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को शौचालय जाने पर प्रधानाध्यापक ने डंडे से छात्र की पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ में सूजन आ गई। वहीं, पूर्व प्रधान सदन यादव, सूल्लू यादव, अशोक यादव, बबलू यादव, डब्बल यादव, अजीत मौर्या और पप्पू आदि ने भी बच्चों से टिफिन धुलवाने और बाल खींचकर मारने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि छात्र की पिटाई के मामले की जांच बीईओ नियामताबाद से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।