फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल
विज्ञापन

छपार। हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट एक ट्रक का टायर फटने पर गति धीमी हुई तो पीछे से रोडवेज की बस ने जोर से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला व युवक को गंभीर चोट आई और छह मामूली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों के चालक फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह चार बजे ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर से जा रहा था। उसके पीछे खतौली डिपो की बस दिल्ली से ऋषिकेश जा रही थी। टोल प्लाजा के निकट ट्रक का पिछला टायर फटने से चालक ने ब्रेक लगाए तो बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में सवार दिल्ली निवासी चंद्रप्रकाश की पुत्री दीपिका व रोहित निवासी जनपद टिहरी उत्तराखंड घायल हो गए। ट्रक व बस के चालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में कर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बस के परिचालक विक्रांत वालिया ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


युवती के अपहरण का आरोप
छपार। एक नाबालिग युवती को उसका सगा चचेरा भाई दो महिला सहित व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में अपहरण करके ले गए। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर उसको सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खामपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके देवर का पुत्र बुधवार की शाम सात बजे घर आया और कहकर कि उसकी मां बीमार है, उसकी बेटी को अपने घर ले गया। जब दस बजे तक वापस नहीं आई तो उसका पिता वहां पहुंचा तो उसको वह लड़का उसकी मां,बहन सहित पांच युवक जबरन कार में बैठा रहे थे। उसने विरोध किया तो मारपीट करके युवती को कार में लेकर फरार हो गए। पीड़िता की मां ने पांच के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।


जान देने का प्रयास
छपार। एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पता चलने पर परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर किसी चिकित्सालय में भर्ती कराया। कस्बा निवासी 50 वर्षीय तेजपाल पुत्र ऋषिपाल ने आत्महत्या करने के लिए किसी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया और तुरंत ही उसे मुजफ्फरनगर ले गये। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed