{"_id":"5b786c8d42c79246424d5ae9","slug":"121534618765-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश पकड़ने को दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश पकड़ने को दी दबिश
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी की तलाश में दबिश
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। हत्यारोपी ने अपने साथी दिल्ली के बदमाश की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस ने दो माह पूर्व सलावा की झाल से शव बरामद कर लिया था।
दिल्ली के सविता बिहार थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के मुताबिक खतौली निवासी बदमाश ने अपने साथी धर्मेंद्र की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंक दिया था। मृत बदमाश थाना सविता बिहार क्षेत्र का रहने वाला था। ये बदमाश दिल्ली से वाहन चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक दो माह पूर्व धर्मेंद्र का शव मेरठ की सलावा झाल से बरामद हुआ था। पैसों के बंटवारे को लेकर खतौली के साथी ने धर्मेंद्र का कत्ल कर दिया था। पुलिस उसी दिन से हत्यारोपी बदमाश को तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को पकडऩे के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।