{"_id":"5b4504964f1c1b02278b59f0","slug":"121531249814-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर ठेली विक्रेताओं में जूतम-पैजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवचौक पर ठेली विक्रेताओं में जूतम-पैजार
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के अतिव्यस्त शिव चौक और भगत सिंह रोड पर मंगलवार को मार्केट बंद रहने के कारण ठेली विक्रेताओं में आगे ठेली लगाने को लेकर होड़ रहती है। मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर ठेली विक्रेताओं के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए हाथापाई तक आ पहुंचा और दोनों पक्षों के दुकानदार एक-दूसरे से भिड़ गए। ठेली विक्रेताओं के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जसवंतपुरी निवासी सोनू, गऊशाला निवासी रामनरेश व प्रेमपाल, खतौली निवासी मोनीश, कृष्णापुरी निवासी अमित, खालापार निवासी फरमान, मल्हूपुरा निवासी अमित व रामलीला टिल्ला निवासी रामगोपाल को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
किशोरी की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जसवंतपुरी निवासी सुभाष ने तीन दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी बेटी तनु (15) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले को मंगलवार को अपहरण में तरमीम करते हुए नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जसवंतपुरी निवासी सुभाष ने तीन दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी बेटी तनु (15) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले को मंगलवार को अपहरण में तरमीम करते हुए नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन