{"_id":"5b41112c4f1c1bc6248b5259","slug":"121530990892-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज के लिए नवविवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज के लिए नवविवाहिता को मार डाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को मारपीट के बाद जहर देकर मार डाला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद हत्यारोपी सास को हिरासत में लेने के बाद बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। मामले में पीड़ित परिजनों ने कप्तान से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी विपिन ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने बहन छाया उर्फ गुड़िया की शादी नौ दिसंबर 2017 को मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ निवासी रवि पुत्र मनोज के साथ की थी। पीड़ित के अनुसार, शादी में पांच लाख से अधिक खर्च किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक लाख नकदी व अन्य सामान की मांग करते हुए ससुराल में छाया का उत्पीड़न करता था। पीड़ित के अनुसार आरोपी पति रवि, देवर राजीव व विक्की उर्फ विक्रांत, सास राजदुलारी व उनके रिश्तेदार मुस्तफाबाद निवासी नैन सिंह ने विगत चार जुलाई की रात करीब आठ बजे छाया की पिटाई करने के बाद जबरन उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
छाया की मौत की सूचना मिलने पर परिजन रात में ही अजमतगढ़ पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में अगले दिन विपिन की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में हत्यारोपी पति, सास, देवर व रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने उसी दिन हत्यारोपी सास रको हिरासत में ले लिया था, लेकिन चार दिन तक उसे थाने में ही रखने के बाद आरोपी सास को बिना किसी कार्रवाई के थाने से ही छोड़ दिया गया। पीड़ितों ने एसएसपी से दहेज हत्या के आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।