फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में दबा सोना निकालने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख

घर में दबा सोना निकालने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख

Sun, 03 Jun 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
घर में दबा सोना निकालने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख
घर में दबा सोना निकालने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

चरथावल। तंत्रमंत्र विद्या से घर में दबे करोड़ों रुपये के सोने को निकालने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना मंसूरपुर निवासी वादी नसीम पुत्र इमामुद्दीन ने थाने में बताया कि पिछले साल मार्च में निरधना निवासी सलीम समेत चार युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उसके घर में काफी मात्रा में सोना दबा है, जिसको तांत्रिक विद्या कर हम निकाल सकते हैं। यह सुनकर वह खुशी से झूम उठा। रात को चारों को उसने अपने घर ठहराकर पूरी सेवा की। आरोपियों ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये का सोना निकालने के लिए यंत्र खरीदना है। इस पर नसीम ने उन्हें डेढ़ लाख निरधना में बुलाकर दे दिए। उसके बाद आरोपियों ने दूसरा यंत्र खरीदने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। हालांकि उसके बाद भी सोना निकालने का कोई प्रयास नहीं किया। उसके बाद मेरठ निवासी युवक ने कहा कि जमीन को शुद्ध करने के लिए दो लाख रुपये का खर्चा होगा। ठगों के चंगुल में फंसे युवक ने उन्हें दो लाख रुपये और थमा दिए। पीड़ित द्वारा साढ़े छह लाख देने के बावजूद न तो घर से कोई सोना निकला और आरोपियों ने अपना ठिकाना भी छोड़ दिया। एक साल तक आरोपियों से अपने रुपये वसूलने के लिए पीड़ित चक्कर लगाता रहा। हालांकि कोई कामयाबी नहीं मिलने पर थक-हारकर उसने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रकम वापसी की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निरधना निवासी आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विंध्याचल तिवारी ने आरोपियों को घरों से सोना निकालने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का बड़ा गैंग है। एक आरोपी हत्थे चढ़ा है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दो जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने अभियान चलाकर गुंडा एक्ट में वांछित चल रहे कुटेसरा निवासी सलीम उर्फ जाट पुत्र वहीद और जनार्दन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद दोनों अपने घर पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर महिला से ठगे तीन हजार
चरथावल। शनिवार को सिकंदरपुर निवासी महिला का पति से झगड़ा हो गया। इसी बीच गांव के रास्ते खड़े युवक से महिला की कहासुनी हो गई। महिला आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि थाने के बाहर कुछ तथाकथित नेता उसे मिले और पुलिस से काम कराने के नाम तीन हजार रुपये हड़प लिए। एसओ ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। पुलिस के नाम पर रुपये एठने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed