फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, पिस्टल

मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, पिस्टल

Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, पिस्टल
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा। पुलिस ने गंगनहर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
शुक्रवार देर रात एसओ सिखेड़ा जितेंद्र अंबावत अपने साथ एसआई महेश सिंह व पुलिस टीम के साथ गंगनहर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर बुलेट पर सवार युवक तेज गति से जानसठ की और से आ रहा था। पुलिस ने युवक को रोकने का इशारा किया। युवक ने बुलेट रोकने के लिए पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश अंकित पुत्र चौहल सिंह निवासी गांव खेड़ी सराय, मीरापुर का निकला। पुलिस के पास से एक पिस्टल 9 एमएम, एक मोबाइल, 2040 हजार रुपये की नगदी व बुलेट बरामद की है। एसओ ने बताया की पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है। बदमाश हथियारों की सप्लाई करता है। बदमाश मीरापुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में भी वांछित चल रहा है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed