{"_id":"5a83338f4f1c1ba0268b9fb9","slug":"121518547855-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के अंदर से किसान की ट्रैक्टर ट्रोली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुगर मिल के अंदर से किसान की ट्रैक्टर ट्रोली चोरी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। शुगर मिल के अंदर से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने मिल के जीएम से मिलकर चोरी की घटना पर रोष जताया।
गांव ककराला निवासी किसान बच्चन सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह सोमवार रात को ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर गांव के अन्य किसानों के साथ त्रिवेणी शुगर मिल में डालने के लिए आया। रात के करीब डेढ़ बजे गन्ना डालने के बाद किसान ने खाली ट्रैक्टर ट्रॉली को मिल के अंदर ही खड़ी कर दी और बाहर आ गया। इसी दौरान चोर ब्रह्म सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर ले गया। किसानों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी। पुलिस को किसान की केवल ट्रॉली गांव तिगाई के रजबाहे की पटरी पर खड़ी मिली। मंगलवार सुबह गांव के किसान एकत्र होकर मिल में पहुंचे और चोरी की घटना को लेकर मिल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मिल में पहुंची और रिपोर्ट दर्जकर चोर को तलाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मिल में जीएम डॉ. अशोक कुमार से मिले और चोरी होने की घटना पर रोष जताया।