{"_id":"5a5e4e7f4f1c1b8e268b4c04","slug":"121516129919-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अचानक लापता, परिजनों ने लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र अचानक लापता, परिजनों ने लगाई गुहार
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। स्कूल में फीस जमा करने गया छात्र अचानक लापता हो गया था। मामला तीन थानों के बीच सीमा विवाद में फंस गया है। छात्र की बरामदगी को लेकर परिजन थानों के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने जानसठ पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
थाना बहसूमा के गांव सदरपुर निवासी भारतवीर सिखेड़ा क्षेत्र के जोली रोड स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल में चौकीदार के पद पर तैनात है। सोमवार को उसका पुत्र रितिक गांव सदरपुर से स्कूल की फीस जमा करने के लिए गांव सदरपुर के स्वामी कल्याणदेव स्कूल जा रहा था। वह कक्षा आठ का छात्र है। अपने पिता से साढ़े पांच हजार रुपये भी लिए थे। छात्र को उसके भांजे ने जानसठ बस स्टैंड पर मवाना की बस में बैठे हुए देखा था, लेकिन छात्र के शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन छात्र का कहीं पता नहीं चल सका। छात्र के पिता भारतवीर ने बहसूमा पुलिस को तहरीर देकर पुत्र की बरामदगी की मांग की। लेकिन उन्होंने घटना सिखेड़ा व जानसठ थाने की बता कर चलता कर दिया। सिखेड़ा पुलिस ने घटना को जानसठ क्षेत्र की बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने जानसठ पुलिस से छात्र की बरामदगी की मांग की है। मामला तीन थानों का होने पर पीड़ित परिवार तीनों थानों में चक्कर लगाने को मजबूर है।