फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता से छेड़छाड़ आरोपी को जेल भेजा

विवाहिता से छेड़छाड़ आरोपी को जेल भेजा

Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़  आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुस में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। नईमंडी के मोहल्ला पटेल नगर की पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह घर पर अकेली थी, कि तभी उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उससे मारपीट की। बाद में धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गैंगरेप के षड्यंत्र में महिला को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बीमार महिला से गैंगरेप के मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में एक महिला को जेल भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रुड़की, हरिद्वार आदि स्थानों पर दबिश दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बीमार महिला को डॉक्टर के यहां ले जाने के बहाने कुछ लोगों ने महिला से गैंगरेप किया था। जिसको लेकर पीड़ित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने काफी हंगामा किया था। पीड़िता के पति की ओर से पुलिस ने एक महिला समेत आठ के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नामजद गुड्डू बिहारी की पत्नी सत्तो को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गैंगरेप में शामिल आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन


युवक लापता
मुजफ्फरनगर। उत्तरी सिविल लाइन बाग प्यारेलाल निवासी राजदुलारी ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि बताया कि पड़ोसन कविता का पुत्र दीपक शहर में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। 18 नवंबर को दीपक घर से अपने काम पर गया था, मगर लौट कर नहीं आया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed