फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एड्स पीड़ित को जेल भेजा

एड्स पीड़ित को जेल भेजा

Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
एड्स पीड़ित को जेल भेजा
पीड़ित ने की एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एड्स पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एक दरोगा पर रिश्वत मांगने और नहीं देने पर उसे और परिजनों को जेल भेजने की शिकायत की है। कप्तान ने पीड़ित को जांच कराने का आश्वासन दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया वह एड्स पीड़ित है। उसका उपचार चल रहा है। आरोप लगाया कि 25 सितंबर की शाम वह अपने घर में मेहमानों के साथ खाना खा रहा था, तभी मोरना चौकी प्रभारी कुछ सिपाहियों केे घर पहुंचे। आरोप लगाया कि दरोगा ने उस पर सट्टा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित से दस हजार रुपये मांगे। पीड्ति ने सट्टा करने से इंकार करते हुए रिश्वत देने से मना कर दिया। आरोप है कि दरोगा उसे, उसके छोटे भाई और एक मेहमान को पकड़कर थाने ले गया। बाद में तीनों पर चाकू रखने का झूठा केस बनाकर जेल भेज दिया। पीड़ित ने कप्तान से मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

किशोर लापता
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के मोहल्ला सरवट निवासी जसबीर का 14 बरस का बेटा तुषार 24 सितंबर को साइकिल से कापी लेने के लिए बाजार गया था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हताश होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से निकला
500 का नकली नोट
चरथावल। बिरालसी के बैंक के एटीएम से देर शाम दूधली के किसान संदीप ने पांच हजार रुपये निकाले। रुपये लेकर वह पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया। सेल्समैन ने एक 500 का नोट नकली होने बात कहकर लेने से इंकार कर दिया। उसने बैंक मैनेजर को एक नकली नोट निकलने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने कहा कि हम कोई नकली नोट मशीन में नहीं लगाते। इस बात पर आपस में कहासुनी हो गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हंगामे की सूचना पर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान की समस्या का हल बैंक खुलने के बाद कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed