फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एफआईआर के डर से दीवार गिराई

एफआईआर के डर से दीवार गिराई

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर के डर से दीवार गिराई
मस्जिद की चहारदीवारी मुस्लिमों ने गिराई
विज्ञापन

रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। गांव में अवैध रूप से की गई मस्जिद की चहारदीवारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के भय से मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार रात खुद ही गिरा दिया।

रतनपुरी गांव में सड़क के पास मुस्लिम समाज के सद्दीक के नाम एक आवासीय भूखंड आवंटित हुआ था। इस भूखंड में मुस्लिम समाज के लोग काफी वर्षों से टीन शेड डालकर नमाज अदा करते आ रहे हैं। उक्त स्थान की मुस्लिम समाज द्वारा अस्थायी चहारदीवारी भी की हुई है, जबकि यह जगह ग्राम समाज की बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। वर्ष 2003 में मुस्लिम समाज के लोगों ने इस जगह पर मस्जिद निर्माण करने का प्रयास किया था, जिसकी तत्कालीन ग्राम प्रधान कमलेश ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम जानसठ को शिकायत की थी। एसडीएम ने गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आदेश पारित कर इस जगह पर अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। चार दिन पूर्व मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने अवैध रूप से मस्जिद की चारदीवारी का निर्माण कर लिया था, जिसकी बृहस्पतिवार को हलका लेखपाल ने निरीक्षण किया था, जहां चहारदीवारी का निर्माण अवैध पाया गया। लेखपाल ने इसकी सूचना तहसीलदार खतौली अमित कुमार को दी। तहसीलदार ने अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल चंद्रपाल शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों पर अवैध निर्माण गिराने के लिए कहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार देर रात चहारदीवारी के अवैध निर्माण को खुद ही गिरा दिया। फिलहाल इस मामले को लेकर गांव में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed