{"_id":"59b04ad84f1c1beb7f8b4745","slug":"121504725720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कुकर्म
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कुकर्म
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोर के साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कराया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति का उनके घर पर आना-जाना था। आरोप है कि उसकी पत्नी के बच्चा होने वाला था, जिसके चलते उसने उसके 14 वर्षीय पुत्र को अपने घर कामकाज के लिए रख लिया था। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके पुत्र को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने उसके पुत्र को धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया, तो वह उसकी हत्या कर देगा। किशोर आरोपी युवक की धमकी से दहशत में आ गया। बाद में उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दो पक्षों में मारपीट, तीन का चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार निवासी खालिद और आशिक पक्ष के बीच कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर खालिद, साजिद और दूसरे पक्ष के आशिक को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामपुरी निवासी बोबी पुत्र जगमेर ने पुलिस को बताया कि भोला और संजय ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे थे। इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया।