{"_id":"598cb26a4f1c1bbf398b4663","slug":"121502392938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश मुंडभर में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर लाश मुंडभर में फेंकी
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर लाश मुंडभर में फेंकी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर) । मुंडभर के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ शव की पहचान नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इस संबंध में सभी थानों को इत्तला कर दी गई है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी शौकेंद्र बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर ईख बांधने के लिए गया था। उसके खेत फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग से मुंडभर मोड़ पर हैं। जब वह खेत पर पहुंचा, तो देखा कि सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। भौराकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की गई। युवक के सीने पर गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर एक बिस्तर भी पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून नहीं पाया गया। पुलिस का अनुमान है कि बुधवार रात में ही युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने शौकेंद्र की ओर से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर भौराकलां सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। जिले के सभी थानों को इत्तलाई रिपोर्ट भेज दी गई है।