फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिल्ली के कारोबारी से हड़पे 67 लाख रुपये

दिल्ली के कारोबारी से हड़पे 67 लाख रुपये

Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कारोबारी से  हड़पे 67 लाख रुपये
दिल्ली के कारोबारी से हड़पे 67 लाख रुपये
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के कारोबारी से चरथावल क्षेत्र में जमीन दिखाकर पेशगी के नाम पर 67 लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी सदाराम को चरथावल क्षेत्र में कारोबार करने के लिए कुछ जमीन की आवश्यकता थी। आरोप है कि करीब दो साल पूर्व एक युवक ने पीड़ित को कुटेसरा के आजाद और कुंडा कलां थाना गंगोह सहारनपुर निवासी मोहिसन से मिलवाया। दोनों ने कारोबारी को चरथावल क्षेत्र में जमीन दिखाकर पेशगी के रूप में 67 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार कहने के बावजूद आरोपियों ने भूमि का बैनामा नहीं किया। उसके बाद सदाराम को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने तहसील में दिखाई गई जमीन की जांच-पड़ताल कराई तो मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

दरअसल, जो जमीन उन्हें दिखाई गई, वह आरोपियों के नाम थी ही नहीं। उसके बाद उन्होंने अपने रुपयों का तगादा किया, लेकिन आरोपी रकम देने में आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने भाजपा विधायक विजय कश्यप के यहां भी न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में नामजद के जांच-पड़ताल में जो भी शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed