फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक लापता, अनहोनी की आशंका

युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक लापता, अनहोनी की आशंका
मुजफ्फरनगर। लापता युवक की हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने कई युवकों और महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। युवक के परिजनों में दहशत है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के महमूदनगर निवासी वसीम चार जून की दोपहर घर से सामान लेने के लिए गया था। लापता के भाई आजाद ने मोहल्ले के ही जावेद, सगीर, मोहसिन, कासिम और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को आशंका है कि लापता युवक के साथ अनहोनी हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार की कई महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को भी युवक के साथ अनहोनी होने का शक है। पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच हजार का इनामी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन पुलिस ने मिलकर पांच हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया है। आरोपी से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और जीसी शर्मा ने क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश इरफान उर्फ फाना पुत्र अहसान निवासी खालापार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला है। पुलिस के अनुसार आरोपी 50 हजार के इनामी रहे पुरकाजी निवासी मुंतलिब पुत्र शराफ से तीन अप्रैल को मंडी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी पर मंडी, सिविल लाइन और पुरकाजी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed