फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिपाहियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

सिपाहियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों के खिलाफ  दाखिल होगी चार्जशीट
सिपाहियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुख्यात आसिफ जायदा के हत्यारोपी शाहरुख के पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में सिपाहियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में नामजद किए गए सिपाहियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने के लिए विवेचक ने एसएसपी हरदोई से इजाजत मांगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी शाहरुख को पुलिस ने दो साल पहले कुख्यात आसिफ जायदा की हत्या के आरोप में जेल भेजा था। बाद में शाहरुख को हरदोई जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। 15 जून 2016 को हरदोई आर्म्स पुलिस के कांस्टेबल अनंतपाल व आकाश शर्मा हरदोई जेल में बंद शाहरुख को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश करने के लिए लाए थे। कोर्ट में पेशी के बाद शाहरुख को लेकर वापस हरदोई जा रहे थे। यहां रेलवे रोड पर शाहरुख ई-रिक्शा से कूदकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस संबंध में दोनों सिपाहियों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज है। तभी से शाहरुख फरार चल रहा है, जबकि पुलिस उसके घर की कुर्की भी कर चुकी है। शासन ने शाहरुख की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है।
विज्ञापन

शाहरुख के फरार होने के मामले में जांच कर रहे विवेचक ने एसएसपी हरदोई से बंदी की फरारी के मामले में नामजद किए गए सिपाहियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की इजाजत मांगी है, जिसके बाद सिपाहियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed