फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगा पीड़ितों से नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे

दंगा पीड़ितों से नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे

Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दंगा पीड़ितों से नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे
दंगा पीड़ितों से नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। दंगा पीड़ितों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ितों ने मेरठ निवासी जमशेद के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ा में दंगों के बाद कुटबा से आकर बसे दंगा पीड़ित विस्थापितों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उनकी नौकरी लगवाने के नाम से दस लोगों से दस लाख की मोटी रकम ऐंठने वाले मेरठ के गांव शाहजहांपुर निवासी जमशेद के विरुद्ध तहरीर दी गई। आरोप है कि दंगा पीड़ितों को विस्थापित होने के बाद सरकार से मिली आर्थिक मदद मिलने के बाद वर्ष 2014 में उनके पास आए जमशेद ने हमदर्दी दिखाते हुए सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दंगा पीड़ित हुसैन से 3 लाख, हारून से 1.2 लाख, तौफीक से एक लाख, जाउल से 1.10 लाख व जफर, नासिर, सालिम, सद्दाम, तस्लीम, शकील से 50-50 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित तीन वर्षों से उसके चक्कर काट रहे है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें सरकार से मिली मदद को उक्त आरोपी ठग कर ले गया। दंगा पीड़ित विस्थापितों की तहरीर पर पुलिस ने जमशेद के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed