फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई

महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई

Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई
महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला के घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। क्लिप वायरल किए जाने की धमकी के चलते पीड़िता चुप रही तो चार दिन बाद आरोपियों ने पीड़िता व उसकी ननद के साथ सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति की दुकान पर हमला कर देवर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आईजी ने पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने आईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच मई को वह घर पर अकेली थी, तभी गांव के ही तीन दबंग घर में घुस आए और उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि दो युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने मोबाइल से इसकी अश्लील क्लिप बना ली। हैवानियत के बाद आरोपी किसी से बताने पर क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए, जिसके डर से पीड़िता ने चुप्पी साध ली। पीड़िता का कहना है कि नौ मई को वह ननद के साथ पति की दुकान पर जा रही थी। बीच रास्ते में मिले उक्त आरोपियों ने महिला व उसकी ननद से सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी महिला के पति की दुकान पर जा पहुंचे और वहां मौजूद उसके पति, ससुर व देवर पर हमला कर दिया, जिसमें पीड़िता का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आईजी ने अब मामले में चरथावल थाना पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed