फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नकदी लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नकदी लूटी

Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नकदी लूटी
बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नकदी लूटी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के केनरा बैंक की शाखा से अपने खाते से रुपये निकालकर बैंक परिसर से बाहर आए ग्रामीण से बाइक सवार दो बदमाशों ने चादर में लिपटी नकदी लूट ली। सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने घटनास्थल के पास नगर पंचायत के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना निवासी कूड़े सिंह बृृहस्पतिवार कस्बे की केनरा बैंक की शाखा में रुपये लेने आया था। कूड़े सिंह ने अपने बचत खाते से 25 हजार की नकदी निकाली। 500-500 के नोटों की 15 हजार रुपये की नकदी ग्रामीण ने अपनी जेब में रख ली। 10 हजार रुपये ग्रामीण ने अपनी चादर में बांध लिए। ग्रामीण चादर हाथ में लेकर कस्बे की मुख्य सड़क पर आ गया। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवारों ने ग्रामीण की चादर लूटी तथा फरार हो गए। अचानक हुई घटना से ग्रामीण बदहवास हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीण को कोतवाली ले गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण ने 15 हजार रुपये एक जेब में तथा 10 हजार रुपये दूसरी जेब में रख लिए थे। सीओ ने बताया कि ग्रामीण के सारे रुपये उसकी जेब में सुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed