{"_id":"5c967b7fbdec2214505457cc","slug":"11553365887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला धर्मपुरी निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के धर्मपुरी मोहल्ला निवासी मनाली अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कई साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि कुछ समय से उसकी पति के साथ किसी बात को लेकर तनातनी चल रही है। पीड़िता के अनुसार सोमवार शाम पति से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने विवाहिता के साथ पहले तो मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिन्होंने महिला की जान बचाई। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोरी की स्कूटी के साथ युवक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम मोहल्ला खालापार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को रोका। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया, वहीं उसकी स्कूटी भी चोरी की पाई गई, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी बाबर निवासी जसोई है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।