फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो युवतियों ने किया जहर खाकर जान देने का प्रयास

दो युवतियों ने किया जहर खाकर जान देने का प्रयास

Wed, 27 Feb 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो युवतियों ने किया जहर खाकर जान देने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी वाजमीन पुत्री मुस्तफा ने सोमवार शाम गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान ही परिजन उसे जबरन उठाकर दूसरे हॉस्पिटल में ले गए। मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की है। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी नाहिद पुत्र नौशाद मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में कच्ची सड़क पर बदहवासी के आलम में मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसके जहर खाने की पुष्टि हुई। युवती ने जहर क्यों और कब खाया? इसकी जानकारी देने में परिजन अनभिज्ञता जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घर में घुसकर युवक से मारपीट, चार दबोचे
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी साबिद ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले के ही जावेद, सुल्तान, ईशान व साजिद मामूली विवाद के बाद उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed