फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश दबोचा

मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश दबोचा

Mon, 14 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर रोड पर तीन दिन पूर्व पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे गांव पीनना निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया था। उसका साथी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश गांव न्याजूपुरा निवासी नवाब हैदर को चेकिंग के दौरान बचन सिंह कॉलोनी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक छुरी भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


झुलसे वृद्ध की दिल्ली में मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लद्दावाला मोहल्ले में महफूज के घर में रहना वाला 90 वर्षीय वृद्ध शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। जिला अस्पताल से उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दिया गया था। शनिवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को लद्दावाला के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर वृद्ध की शिनाख्त मीरहसन के रूप में की, लेकिन उसके पते की जानकारी नहीं हो सकी। मोहल्ले के लोगों ने ही मिलजुल कर वृद्ध के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी को लेने आए युवक समेत तीन को धुना
छपार। जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा क्षेत्र के गांव शेरपुर खेलमऊ निवासी सतीश की शादी एक साल पूर्व गांव ताजपुर के पूर्व प्रधान की बेटी से हुई थी। कुछ समय से मनमुटाव के चलते नवविवाहिता मायके में ही रह रही थी। रविवार को सतीश कुछ लोगों के साथ पत्नी को लेने ताजपुर आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाहिता के परिजनों ने उसके पति समेत तीन लोगों की जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि उनसे 25 हजार रुपये भी लूट लिए गए। सतीश के भाई ने विवाहिता पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed