{"_id":"5bd36b94bdec2269c236560f","slug":"11540582292-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्चित अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में दबिश
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। गांव भूम्मा में कुछ दिन पूर्व रियासत नामक युवक के कथित अपहरण की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने और उसमें चार बेकसूर दलितों को जेल भिजवाने के मामले में पुलिस ने सीओ जानसठ के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
थाना क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी हसरत ने चार दलितों पर अपने भाई रियासत का अपहरण करने के आरोप में फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। हसरत द्वारा लगातार हंगामा-प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दबाव में चारों बकसूर दलितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बाद लापता रियासत खुद ही घर लौट आया था। अपने बयानों में रियासत ने खुद घर से जाने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने जेल गए बेगुनाह दलितों को रिहा कराते हुए अपहरण की झूूठी रिपोर्ट लिखाने के चलते भोपाल की तरफ से आरोपी हसरत के साथ ही झूठी गवाही देने वाले तसलीम व रईस के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला अनुसूचित जाति से संबंधित होने के कारण सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी खुद इसकी विवेचना कर रहे हैं। शुक्रवार को सीओ ने पुलिसबल के साथ तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विधायक ने किया नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण
मीरापुर। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने शुक्रवार को 14वें वित्त आयोग के तहत नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। नगर पंचायत चेयरमैन तंजीला बेगम के आवास पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि सूबे में भाजपा शासनकाल में स्थानीय निकायों के साथ तालमेल बनाते हुए बिना किसी भेदभाव के तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही कस्बे में स्ट्रीट लाइटें लगवाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक ने कस्बे के मैन चौराहे से मोहल्ला कमलियान तक, मोहल्ला मुश्तर्क में मेन रोड, मोहल्ला तहबलपुरा में पुलिस चौकी से माता काली मंदिर तक और दक्षिणी मुश्तर्क में मानपाल के मकान से हाईवे तक बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, अब्दुल कय्यूम, संजीव शील, शुभम वर्मा, नरेश कुमार सहित समस्त सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
करवाचौथ पर खुलकर चहका बाजार
मीरापुर। शनिवार को करवाचौथ पर्व के मद्देनजर बाजार में व्रत से संबंधित आवश्यक सामान की खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ रही। महिलाओं ने कपड़े, जेवर व शृंगार के सामान के साथ मिट्टी के करवे, सराई व दीपक आदि की खरीदारी की। पर्व पर महिलाएं पति के दीर्घजीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं, जो चंद्र दर्शन के बाद खोला जाता है।