फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विधायक के भाई को पीटने का प्रकरण

विधायक के भाई को पीटने का प्रकरण

Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विधायक के भाई को पीटने का प्रकरण
विधायक के भाई के साथ मारपीट की जांच एसपी क्राइम करेंगे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सरधना के भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के छोटे भाई के साथ मारपीट करने तथा हवालात में बंद करने के मामले में प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज दोषी पाए गए थे। इसकी पुष्टि सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने की है। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल एसपी क्राइम रामभुवन चौरसिया को सौंपी है। एसपी क्राइम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल अपने स्तर से करेंगे। इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी।

बृहस्पतिवार की शाम को विधायक का छोटा भाई गगन सोम मुस्लिम समाज के दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में जानकारी लेने कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पुलिस ने गगन सोम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। पुलिस ने विधायक के भाई को हवालात में बंद कर दिया था। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया जांच में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज दोषी पाए गए थे। इसलिए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया था। बता दें कि विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने इस मामले को लेकर हाईकमान को भी अवगत कराया था, जिसको लेकर इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी। एसएसपी के आदेश पर अब इस प्रकरण की जांच एसपी क्राइम रामभुवन चौरसिया को सौंपी गई है। कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी अब जांच पड़ताल की जाएगी। जांच पड़ताल में दो सिपाहियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed