{"_id":"5b01c28c4f1c1b334d8b4aad","slug":"11526841996-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों की हत्याएं हो जाती तो दहल उठता खतौली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यापारियों की हत्याएं हो जाती तो दहल उठता खतौली
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटर सहित चार गिरफ्तार
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
कारोबार में एकदूसरे से आगे निकलने की होड़ में व्यापारियों ने अपने पड़ोसी दो दुकानदारों को रास्ते से हटाने के लिए एक शूटर को दो लाख रुपये की सुपारी देना तय कर ली। गनीमत है कि पुलिस को समय रहते इसकी भनक लग गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही शूटर और दुकानदारों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके इरादों का राजफाश कर डाला। नगर में पूर्व में भी भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या करने के लिए भी शूटर को सुपारी दी गई थी। इस घटना का खुलासा मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने की। उन्होंने कि 23 हजार रुपये की नगदी, तमंचा, कारतूस व तीन छुरी बरामद की है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम को इनाम देने की भी घोषणा की।
जीटी रोड पर घंटाघर के पास सब्जी विक्रेता फजल तथा कुल्फी विक्रेता मुकेश कश्यप आपस में मिल गए। इन दोनों को अपने पड़ोसी सब्जी विक्रेता राजपाल और कुल्फी बेचने वाले सुधीर के बढ़ते आमदनी से दिल में जलन होने लगी थी। इसी जलन के कारण दोनों दुकानदारों ने खतरनाक इरादा बना लिया। फजल और मुकेश ने अपने पड़ोसी दुकानदार व्यापारियों राजपाल व सुधीर की हत्या कराने की मन में ठान ली। इन दोनों ने हत्या कराने को सुपारी किलर कपिल चंदेल को दो लाख रुपए की सुपारी देना तय कर लिया। रिक्शा चालक ने शूटर से दुकानदारों को मिलवाया था। इन लोगों ने मिलकर व्यापारियों की हत्या करने की साजिश रच डाली। पुलिस को ऐन वक्त पर इसकी भनक लग गई। पुलिस ने इन चारों को पकड़ लिया। पुलिस की वजह से दोनों व्यापारियों की जान बच गई। विदित हो कि होली चौक पर 5 अप्रैल 2017 को सुबह मोहल्ला देवीदास निवासी भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के खुलासे में भाजपा नेता की हत्या कराने को जिला शामली के गांव भभीसा निवासी शूटर विपुल खूनी को सुपारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक जेल मेें बंद राजू वाल्मीकि ने भाजपा नेता की हत्या कराने का तानाबाना बुना था। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने भाजपा हत्याकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की थी।
कपिल ने कई बदमाशों से की थी बातचीत
इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि कपिल चंदेल पर कई थानों में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कपिल शातिर किस्म का बदमाश है। फजल व मुकेश से बदमाश कपिल की व्यापारियों की हत्या करने को दो लाख रुपये की सुपारी देना तय हो गया था। कपिल ने व्यापारियों की हत्या करने को अपने अन्य दो बदमाश साथियों से संपर्क भी किया था। कपिल इस वारदात को अपने साथी बदमाशों के साथ मिलकर करना चाहता था। लेकिन उन बदमाशों से उसका सौदा तय नहीं हो सका था।
विज्ञापन
रिक्शा चालक भी लालच में आ गया था
इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया रिक्शा चालक अनुज पालीवाल भी पैसों के लालच में आ गया था। चालक ने ही फजल व मुकेश कश्यप को बदमाश कपिल से मुलाकात कराई थी। फजल व मुकेश ने पहले कपिल को एक लाख रुपये सुपारी देना का सौदा किया। कपिल एक लाख रुपए में नहीं माना। चालक ने फिर दूसरी मुलाकात कापिल से कराई थी। आखिरी में दो लाख रुपए में सौदा तय हो गया था। टीम में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज के अलावा एसआई सुनील शर्मा, एसआई रईस खान, कांस्टेबिल अमित यादव, मोहित कुमार, सोहनवीर सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार व जितेंद्र कुमार शामिल रहे।